Friday, August 14, 2026

सवा दो करोड़ के सोने का गहना कर्मचारी सूरज साहू ले कर फरार

रायपुर। राजधानी की एक ज्वेलरी दुकान से 16 साल पुराने कर्मचारी ने 2 करोड़ से अधिक का सोना लेकर फरार हो गया है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसका एक वीडियो भी आया है। इसमें आरोपी की गतिविधि संदिग्ध लग रही है। यह घटना कोतवाली थाने के सदरबाजार की है।
जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी में बंधवापारा निवासी सूरज साहू ने सोना पार किया है। जो अभी फरार बताया जा रहा है। काफी समय से काम करने के कारण उसे दुकान में डिस्प्ले में रखे गए सोने के जेवरों को वापस लॉकर में रखने की जिम्मेदारी दी गई थी।
पिछले महीने उसने एक व्यापारी को दिखाने के लिए लॉकर से सोना निकाला था। उसे वापस लॉकर में रखने के बजाये आरोपी ने अपने बैग में रख लिया और चुपचाप घर चला गया। इस घटना के बाद भी वह कुछ दिन तक दुकान आता रहा। इससे उस पर किसी को शक कोई नहीं हुआ। एक माह बाद जब स्टॉक का मिलान किया गया तब 1,495 ग्राम सोना कम पाया गया। इस पर दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में आरोपी सूरज साहू की संदिग्ध गतिविधिया नज़र आई। गायब सोने की कीमत 2.34 करोड़ रुपए बताई जा रही है। रोपी के घर से फरार है। मामला दर्ज पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news