Wednesday, July 8, 2026

अहमदाबाद से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में घायल यात्री की मौत

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर अहमदाबाद से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शनिवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में सवार रांची निवासी सुधीर कुमार, जो अपने फेफड़ों के इलाज के लिए अहमदाबाद गए थे, की अचानक तबीयत खराब हो गई। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी के तहत लैंडिंग की अनुमति मांगी और फ्लाइट को सुरक्षित रूप से जबलपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। एयरपोर्ट पर पहुँचते ही सुधीर कुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news