Wednesday, July 23, 2025

Eid-e-Milad-Un-Nabi 2022 : राजधानीवासियों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद की याद में निकाला जुलूस

Eid-e-Milad-Un-Nabi 2022 राजधानीवासियों ने धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद की याद में आज कई जगहों पर जुलूस निकाला। आज राजधानी के कई हिस्सों को जुलूस के लिए सजाया भी गया। वहीं इसे लेकर महापौर एजाज़ ढेबर ने भी जनता का उत्साह बढ़ाने के लिए जुलूस में शामिल हुए।

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद ए मिलाद उन नबी को रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। इस बार 9 अक्टूबर 2022 को ईद ए मिलाद उन नबी का पर्व मनाया जा रहा है।

क्यों मनाते हैं ईद ए मिलाद

नाम से ही इस पर्व को मनाए जाने का कारण स्पष्ट होता है। अरबी भाषा में इसका अर्थ है ‘जन्म’ और मौलिद उन नबी का अर्थ है ‘हजरत मुहम्मद साहब का जन्म’। यानी माना जाता है कि इसी दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए ये काफी बड़ा पर्व है लेकिन इस्लाम में इस पर्व को लेकर मतभेद भी है।

कैसे मनाते हैं ईद ए मिलाद

Eid-e-Milad-Un-Nabi 2022 : लोग ईद ए मिलाद को पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं और इस दिन उनकी याद में जुलूस निकालते हैं। रात में अल्लाह की इबादत की जाती है और घर व मस्जिदों में पवित्र कुरान पढ़ी जाती है। पैगंबर मोहम्मद के संदेशों को पढ़ा जाता है।

CM भूपेश बघेल ने दी मुबारकबाद

Eid-e-Milad-Un-Nabi 2022 : सीएम भूपेश बघेल ने सभी प्रदेशवासियों को पैगंबर हजरत मोहम्मद जी की यौमे पैदाइश ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी। 

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news