Thursday, April 30, 2026

सराफा कारोबारी के घर ईडी का छापा

बिलासपुर। बिलासपुर में भी प्रवर्तन निदेशालय ने दबिश दी है। शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर ईडी की टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। विवेक अग्रवाल की मध्यनगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है। गौरतलब है कि विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल को शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है। 2000 करोड़ के कथित घोटाले के सिंडिकेट का मेंबर विकास अग्रवाल फरारी काट रहा है।
मालूम हो कि आज सुबह ईडी की एक और टीम ने दुर्ग में भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के दुर्ग के महेश कालोनी स्थित निवास पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news