Saturday, June 27, 2026

SBI फ्रॉड केस में ED ने की 3.66 करोड़ की इंश्योरेंस पॉलिसी अटैच

मध्य प्रदेश में SBI फ्रॉड केस को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की भोपाल जोनल ऑफिस ने मेसर्स एडवांटेज ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड (AOPL) और उसके प्रमोटर श्रीकांत भासी के खिलाफ चल रही जांच के तहत 3.66 करोड़ रुपये की दो इंश्योरेंस पॉलिसी को प्रोविजनली अटैच किया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है। जांच में सामने आया कि कंपनी पर SBI को 1,266.63 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। ED के अनुसार, फर्जी ट्रेड ट्रांजैक्शन, सर्कुलर ट्रेडिंग और दस्तावेजों में हेरफेर के जरिए बैंक फंड को दूसरी जगह डायवर्ट किया गया। इससे पहले भी ED इस मामले में दुबई और भारत की करीब 162 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुकी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news