Wednesday, July 8, 2026

जल जीवन मिशन की अधूरी योजना बेलरपुर के ग्रामीण भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत चिंताजनक बनी हुई है। बेलरपुर गांव में करीब तीन साल पहले शुरू हुआ पानी टंकी और पाइपलाइन का काम अब तक अधूरा है, जिसके कारण ग्रामीणों को आज भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव में केवल दो हैंडपंप ही पानी का सहारा बने हुए हैं, जिनमें से एक बस्ती के भीतर और दूसरा स्कूल परिसर में स्थित है। बस्ती वाले हैंडपंप का बोरवेल सिस्टम खराब होने से ग्रामीणों को हैंडल चलाकर पानी निकालना पड़ रहा है, जबकि स्कूल परिसर वाले हैंडपंप से करीब 500 मीटर दूर तक अधूरी पाइपलाइन के सहारे पानी भरना पड़ रहा है। गंदगी और कीचड़ के बीच पानी लेने की मजबूरी से ग्रामीणों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही और विभागीय उदासीनता के चलते योजना समय पर पूरी नहीं हो सकी, जिससे भीषण गर्मी में स्थिति और गंभीर हो गई है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Vox Casino

Related news