Friday, August 28, 2026

नशे में चूर युवक ने कर दिया महिला पर पेशाब, बिजनेस क्लास में बैठी थी महिला

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर नशे में पेशाब करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने उसके खिलाफ 354,294,509,510 IPC के तहत केस दर्ज किया है.सूत्रों के मुताबिक आरोपी मुंबई का रहने वाला है. उसका नाम शेखर मिश्रा बताया जा रहा है. उसकी उम्र 40-45 वर्ष के करीब है. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीम लगाई गई हैं.

वहीं एयर इंडिया ने भी मामले पर एक्शन लेते हुए आरोपी पर 30 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया है. 26 नवंबर को न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत एक पुरुष यात्री ने बिजनेस क्लास में बैठी एक महिला यात्री (एक वरिष्ठ नागरिक) पर पेशाब कर दिया था.

महिला आयोग ने 7 दिन में मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है. आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर संबंधित कानून के प्रावधानों के तहत मामले में तत्काल केस दर्ज करने और एक बुजुर्ग महिला को मानसिक आघात पहुंचाने के दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Related news