Sunday, July 26, 2026

रथयात्रा में नहीं ले जाने पर विवाद, पति पत्नी ने खाया

कोरबा। मामूली घरेलू विवाद के बाद एक नवविवाहित दंपती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। चिकित्सकों के अनुसार अब दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत केराकछार गांव का है, जहां 23 वर्षीय अकील सिंह गांव में आयोजित रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। उसकी पत्नी 21 वर्षीय किरण सिंह ने भी साथ चलने की इच्छा जताई, लेकिन अकील के मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रात को घर लौटने के बाद अगले दिन इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पहले किरण ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी को ऐसा करते देख अकील ने भी आवेश में आकर जहर का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने दोनों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया।
सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की वजह रथयात्रा में साथ न ले जाना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, अकील और किरण की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। किरण मूल रूप से धरमजयगढ़ क्षेत्र के जमरगीडीह गांव की रहने वाली है और विवाह के बाद अपने ससुराल केराकछार में रह रही थी। घटना के बाद परिवार और गांव में चिंता का माहौल है

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news