Tuesday, August 18, 2026

दिव्यांग खिलाडियों को एशियन गेम्स में शामिल होने अब सीएम पर भरोसा

रायपुर। प्रदेश की दिव्यांग बेटियों परलीन कौर और हुलसी मरकाम ‘यूथ पारा एशियन गेम्स 2025’ के लिए चयनित हुई हैं। परलीन दृष्टिबाधित हैं और हुलसी मरकाम एक हाथ से वंचित हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी दोनों खिलाड़ी अब आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए आवश्यक स्पॉन्सरशिप राशि जुटाना उनके लिए चुनौती बन गया है। उन्होंने पहले कलेक्टर, विधायक और जनप्रतिनिधियों से मदद मांगी, लेकिन कोई ठोस सहयोग नहीं मिला। अब उनकी आखिरी उम्मीद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैं। दोनों खिलाड़ी आशा जताती हैं कि मुख्यमंत्री के समर्थन से वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम गर्व से ऊंचा कर सकती हैं और प्रदेश के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Related news