Monday, August 24, 2026

स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से हिरण की मौत, वाहन जब्त

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत फूडरी इलाके में एक स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से एक हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह हिरण सड़क पार कर रही थी, तभी तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो (सीजी 17 सीजी 5059) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिरण ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगो का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में स्पीड कंट्रोल, चेतावनी संकेतक और वन्यजीव कॉरिडोर विकसित करना आवश्यक है। यह घटना एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण और सड़क सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत को दर्शाता है। भैरमगढ़ वन परिक्षेत्र (सामान्य) के रेंजर जे.के. साहू ने बताया कि गीदम रोड से छोटे तुमनार की ओर जा रही स्कॉर्पियो की चपेट में आने से यह घटना हुई। वन विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि मृत हिरण का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news