Tuesday, August 18, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR के विरोध में थाने के बाहर धरने पर बैठे दीपक बैज

प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेस की मांग है कि प्रदर्शन के दौरान दर्ज की गई एफआईआर को तत्काल वापस लिया जाए और भाजपा नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने सरकार के दबाव में उनके कार्यकर्ताओं पर एकतरफा कार्रवाई की है। दीपक बैज ने कहा कि जब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Related news