Sunday, May 24, 2026

दंदरौआ धाम डॉक्टर हनुमान के मंदिर को वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में स्थित दंदरौआ धाम अपनी अनोखी पूजा पद्धति और चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। यह देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहाँ हनुमान जी को “डॉक्टर हनुमान” के रूप में पूजा जाता है। मंदिर में हनुमान जी का विग्रह ‘डॉक्टर’ और ‘सखी’ स्वरूप में नृत्य की मुद्रा में स्थापित है। मान्यता है कि भक्त अपनी शारीरिक और मानसिक परेशानियों को कागज़ पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं और दंदरौआ सरकार उनकी बीमारियों को ठीक करते हैं। मंदिर की खासियत इसकी ‘पांच परिक्रमा’ है, जिसे लगाने और विशेष प्रसाद ग्रहण करने से असाध्य रोगों और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। हर मंगलवार और शनिवार यहां मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देशभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। हाल ही में वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया ने इस धाम के महंत रामदास महाराज को इसके अद्वितीय आध्यात्मिक और चमत्कारिक महत्व के लिए विशेष सम्मान और सर्टिफिकेट प्रदान किया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news