Friday, August 28, 2026

निगम का एक्शन, बकायादारों पर 4 ने मौके पर किया भुगतान

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 3 राजस्व विभाग द्वारा संपत्तिकर के बकायेदार क्रिस्टल आर्केड स्थित 7 दुकानों को सीलबंद किया गया। वहीं 4 बकाया दुकानदारों ने बकाये का स्थल पर ही तत्काल भुगतान किया।

नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार निगम हित में निरंतर जारी बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जोन क्रमांक 03 के अंतर्गत क्रिस्टल ऑरकेड में स्थित दुकान नं. 504 अजय कुमार खेरिया दुकान नं. 133 सरिता गोयल, दुकान नं. 138 आशा राठौर, दुकान नं. 140 प्रिति सिन्हा, दुकान नं. 212 सिकाई इन्टरप्राईजेस प्रा. लि., दुकान नं. 213 रमन गोयल, दुकान नं. 214 योगेश गोयल कुल 7 दुकान को संपत्तिकर की बकाया राशि 198983 रू के लिए सील किया गया।।

इसी तारतम्य में दुकान नं. 133, 212, 213, एवं 214 पर कार्यवाही की गई जिससे दुकान स्वामी द्वारा मौके पर ही 110780 रू. का तत्काल भुगतान किया गया। इसी तारतम्य में कार्यवाही की गई जिससे स्वदेशी जागरण फाउनडेसन पार्किंग दिनेश केशव बाकरे राजा तालाब मधुपिल्ले चैक को संपत्तिकर की बकाया राशि 391584 रू. के लिए सील किया गया। इसी तारतम्य नवदीप सिंह चांवला मारूति सुजुकी ड्राईविंग स्कूल को संपत्तिकर की बकाया राशि 180930 रू. के लिए सील किया गया। जोन आयुक्त राकेश शर्मा के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के नेतृत्व में व उनकी राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक प्रेमचंद दुबे , सहायक राजस्व निरीक्षक पल्लव चतुर्वेदी , आशुतोष तिवारी के द्वारा कार्यवाही की गई है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news