Thursday, July 17, 2025

Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी, सोनिया गांधी ने डाला वोट

Congress President Election : देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि 22 साल बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी में चुनाव हो रहा है। चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे उम्मीदवार बने हैं। इस चुनाव की सबसे खास बात ये है कि दोनों उम्मीदवार गांधी परिवार से सम्बंधित नहीं है। हालांकि दोनों के बीच मुकाबला कड़ा है।

देशभर के 9,800 पीसीसी डेलीगेट (वोटर) 40 पोलिंग स्टेशन के 68 पोलिंग बूथ पर आज मतदान करेंगे। कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए अपना वोट डाला। वहीं इस चुनाव में उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला।

अशोक गहलोत ने डाला वोट

वोट डालने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज ऐतिहासिक दिन है, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव आज 22 साल बाद हो रहा है। यह चुनाव पार्टी में आंतरिक सद्भाव का संदेश देता है। गांधी परिवार से मेरे संबंध 19 अक्टूबर (मतगणना के दिन) के बाद भी वही रहेंगे।

खड़गे से पहले गहलोत थे पार्टी की पसंद

गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान ने मल्लिकार्जुन खड़गे से पहले अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद के बतौर उम्मीदवार चुना था, लेकिन एक व्यक्ति, एक पद को लेकर राजस्थान में हुए बवाल के बाद आलाकमान काफी नाराज हुए और गहलोत को अध्यक्ष पद की रेस बाहर होना पड़ा।

वोटिंग के बादसभी मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा। फिर 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और कांग्रेस को नया गैर गांधी अध्यक्ष मिल जाएगा। दिल्ली में दो पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से एक दिल्ली प्रदेश मुख्यालय तों वहीं एक कांग्रेस मुख्यालय पर बनाया गया है। डीपीसीसी में दो पोलिंग बूथ बने हैं जहां करीब 280 वोटर्स मतदान करेंगे।

कांग्रेस पार्टी में यह चुनाव करीब 22 साल बाद हो रहे हैं। इससे पहले सोनिया गांधी बनाम जितेंद्र प्रसाद के बीच मुकाबला हुआ था, जिसे सोनिया ने आसानी से जीत लिया था। अबकी बार गांधी परिवार सक्रिय राजनीति में रहते हुए अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ रहा। इससे पहले 2017 में राहुल गांधी दिसम्बर महीने में निर्विरोध अध्यक्ष बने थे। (Congress President Election 🙂

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news