Sunday, July 12, 2026

बिजली बिल और कटौती के विरोध में कांग्रेस ने की ट्रांसफार्मर की पूजा

राजधानी रायपुर में अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की मौजूदगी में पंडितों ने ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने पूजा के जरिए बिजली बिल कम होने और अघोषित बिजली कटौती से राहत मिलने की कामना की। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेशभर में लगातार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा बढ़ी हुई बिजली दरों, लो-वोल्टेज और सोलर पैनल से खरीदी जाने वाली बिजली की कम दरों को लेकर आम जनता और उपभोक्ता परेशान हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news