Wednesday, July 8, 2026

शिवनंदनपुर चुनाव विवाद आर्म्स एक्ट केस पर कांग्रेस का हंगामा, थाने के बाहर धरना जारी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट मामले को कांग्रेस ने फर्जी बताते हुए बिश्रामपुर थाने के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बीते 16 घंटों से बैठे हैं, जबकि देर रात पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी धरना स्थल पर पहुंचे और प्रशासन से मामले पर स्पष्टता की मांग की। धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मामला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है और पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है, जबकि भाजपा से जुड़े आरोपों पर दर्ज आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर पार्टी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और केस वापस लेने की मांग कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news