Saturday, June 27, 2026

UCC को लेकर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी के साथ ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने UCC को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए इसे सत्ता बचाने का प्रयास बताया और कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी पर एक कानून लागू करना आसान नहीं है। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर हर मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि UCC को लेकर कमेटी बनाई गई है, जो सभी वर्गों से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट देगी। भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा कि UCC लागू होने के बाद भी आदिवासी समाज की परंपराएं पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी। इस मुद्दे के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के बीच खाद-बीज संकट, किसानों की समस्याओं और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर भी बयानबाजी जारी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news