Wednesday, July 23, 2025

आर्चरी में छत्तीसगढ़ के बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

0 गुरु धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व जन्म जयंती महोत्सव को समर्पित

0 विधायक विकास उपाध्याय ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए और तीरंदाजी संघ के लिए और बेहतर काम करने

रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्चरी एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय मिनी तीरंदाजी प्रतियोगिता सिक्ख पंथ के दसवें गुरु धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व जन्म जयंती महोत्सव को समर्पित प्रतियोगिता आज बलबीर जुनेजा आउटडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब रायपुर में आयोजित की गई।

अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने जानकारी देते हुए कहा की जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों रायपुर ,दुर्ग, बिजापुर,दंतेवाड़ा, शिवतराई राजनांदगांव, कोंडागांव, बिलासपुर, रायगढ़ ,जसपुर, भिलाई, आदि स्थानों से 90 तिरंदाज, कोच, इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। जूनियर वर्ग के 7 से 15 साल तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान भी प्राप्त किया जो इस प्रकार हैं। अंडर 9 बालिका वर्ग पहल पांडे बिलासपुर प्रथम स्थान अंडर 9 बॉयज प्रीतेश कुमार कोंडागांव ने प्राप्त किया।

मुरारका ने कहा की आज के इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर पश्चिम के जुझारू विधायक ब ससदीय सचिव भाई विकास उपाध्याय जी सिख समाज के प्रखर वक्ता सरदार मनमोहन सिंह जी वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम अग्रवाल जी लायंस क्लब प्रेरणा के अध्यक्ष रिपुदमन सिंह पुसरी , समाजसेवी परविंदर सिंह भाटिया भजन सिंह होरा सुखप्रीत सिंह भाटिया हरजीत सिंह होरा

अवनीत सिंह विशेष रुप से उपस्थित संघ के अध्यक्ष अध्यक्षीय उद्बोधन मैं कैलाश मुरारका ने कार्यक्रम संबंधित विभिन्न उपलब्धियों जानकारियों से अवगत कराया रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए और तीरंदाजी संघ के लिए और बेहतर काम करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news