Monday, August 31, 2026

राज्यपाल से दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष ने की भेंट

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही दिव्यांगजनों द्वारा हस्त निर्मित मोमबत्ती, कुकीज, चॉकलेट, बॉटल ऑफ आर्ट आदि सामग्री भेंट की। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली शुभकामनाएं दी। श्री कावड़िया ने दिव्यांगजनों के हित से जुडे़ विषयों पर राज्यपाल को जानकारी दी। राज्यपाल श्री डेका ने प्रदेश में दिव्यांजनों के लिए संचालित गतिविधियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news