Monday, April 27, 2026

कार ट्राली से टकराई 5 लोगों की मौत

भोपाल। नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तवेरा वाहन के ट्राली से टकराने के बाद 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महेंद्रवाढ़ी गांव के निवासी बारात से लौट रहे थे, तभी आचलखेड़ा गांव के पास रात करीब 2 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर सामने चल रही ट्राली से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है, क्योंकि सभी मृतक एक ही बारात से लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news