Wednesday, August 12, 2026

मुहर्रम जुलूस में गाड़ी ब्लास्ट मामला, बीजेपी विधायक ने की सख्त कार्रवाई की मांग

भोपाल में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक गाड़ी में कथित ब्लास्ट दिखाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे गंभीर मामला बताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़े कानून के तहत कार्रवाई की जाए। शर्मा ने रासुका और हत्या के प्रयास जैसी धाराओं में केस दर्ज करने की मांग करते हुए सवाल उठाया कि आखिर गाड़ी में धमाके जैसी स्थिति क्यों बनाई गई। वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इसके अलावा विधायक ने कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता विवाद पर भी कहा कि अंतिम फैसला विधानसभा अध्यक्ष ही लेंगे।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news