Wednesday, August 19, 2026

जर्जर घरों को ध्वस्तीकरण के लिए अभियान जारी

भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग (नगर अभियांत्रिकी) द्वारा सेक्टर-6 स्थित अनफिट घोषित ब्लॉकों के ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) कार्य को पुन: आरंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध कब्जों को हटाते हुए संबंधित ब्लॉकों को खाली कराया जा रहा है, वहीं नगर अभियांत्रिकी विभाग द्वारा चरणबद्ध रूप से आंशिक एवं पूर्ण ध्वस्तीकरण कार्य भी किया जा रहा है। 26 अप्रैल को सेक्टर-6, एवेन्यू-बी स्थित ब्लॉक संख्या 6 एवं 8 में ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान एक लीजधारी को वैकल्पिक आवासीय व्यवस्था का लाभ उठाने के संबंध में पुन: स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया है। विभाग द्वारा सभी पात्र लीज एवं लाइसेंस धारकों को नियमानुसार उपलब्ध कराई जा रही वैकल्पिक सुविधा का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
यह अभियान कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवाएं) श्री ए.बी. श्रीनिवास के मार्गदर्शन एवं सहायक महाप्रबंधक (प्रवर्तन) श्री रेमी थॉमस के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। अभियान में उप प्रबंधक (प्रवर्तन) श्री मुकुंद दास मानिकपुरी, सहायक प्रबंधक (प्रवर्तन) श्री देवानंद चौहान सहित सम्पदा निरीक्षकों एवं सुरक्षा कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिन्होंने आगे भी निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया है।
नगर सेवाएं विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगामी दिनों में और अधिक गति एवं विस्तार के साथ जारी रहेगा तथा सभी अनफिट घोषित ब्लॉकों का ध्वस्तीकरण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाएगा। इस संदर्भ में सभी कब्जाधारियों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से शीघ्र कब्जा खाली करें एवं उपलब्ध वैकल्पिक सुविधाओं का लाभ उठाएं, क्योंकि ये ब्लॉक रहवास के लिए अयोग्य घोषित किए जा चुके हैं।विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि अभियान के दौरान किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न करने या अवैध कब्जा बनाए रखने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news