Sunday, May 17, 2026

बस में लगी आग, कांच तोड़कर बचाई जान

मक्सी-तराना मार्ग स्थित नेशनल हाईवे पर एक निजी बस में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें सवार 50 यात्री बाल-बाल बच गए। यात्रियों के अनुसार सफर के दौरान बस से लगातार वायरिंग जलने जैसी बदबू आ रही थी, जिसकी शिकायत चालक से की गई थी, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। बस जैसे ही होटल जैन पथ के पास रुकी, कुछ ही मिनटों में उसमें से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जबकि ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस में न तो आपातकालीन खिड़की थी और न ही आग बुझाने का यंत्र, जिससे हालात और गंभीर हो गए। लोगों ने किसी तरह कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला, हालांकि अधिकतर सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news