Monday, July 13, 2026

लोधी पारा चौक के पास नाली पर बनाए पाटों पर चला बुलडोजर

रायपुर। शहर मे पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद शहर की प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गये और नालियों की सारी गंदगी और कचरा सड़कों पर आ गया। महापौर मीनल चौबे और उनके साथ निगम अफसरों की टीम सड़कों पर उतरी और शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज पंडरी के लोधीपारा चौक का जायजा लिया और नालियों पर बनाये अवैध कब्जों को हटाया।बड़ी नाली पर कब्जा कर बनाये गए लगभग 5 अवैध पाटों को तोड़कर वहाँ कब्जा कर व्यवसायरत लगभग 5-6 फल ठेले वालों को हटाकर बड़ी नाली को कब्जामुक्त करवाने एवं सफाई की बाधा दूर करने कार्रवाई की गयी। बड़ी नाली को कब्जामुक्त करवाकर छोटी पोकलेन मशीन की सहायता से बड़ी नाली की सफाई करवाई गयी। सफाई में लगभग 1डम्पर कचरा बाहर निकला.बड़ी नाली के कब्जामुक्त होने एवं सफाई होने से अवन्ति बाई चौक एवं आसपास बारिश में जलभराव होने की समस्या का निदान हो सकेगा एवं नागरिकों को त्वरित राहत मिल सकेगी।
नगर निगम जोन 3 की टीम ने मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम एवं अस्पताल प्रबंधन को नाली पर निर्मित पाटों को स्वत: हटा लेने की कड़ी हिदायत दी है एवं नाली क्रासिंग एरिया पर किये कब्जे को भी स्वत: हटा लेने एवं वहाँ सुगम निकास हेतु बड़े आकार की नाली क्रासिंग करवाने के सख्त निर्देश दिए हैँ, अन्यथा की स्थिति में अभियान चलाकर नाली पर बनाये पाटों को तोडऩे की कड़ी चेतावनी बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या दूर करने हेतु सम्बंधित संस्था प्रबंधकों को दी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news