Thursday, July 23, 2026

हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, 50 फीट तक घसीटने से BSP कर्मी की मौत

दुर्ग जिले के भिलाई में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएसपी के ठेका कर्मी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। मृतक की पहचान श्याम राव के रूप में हुई है, जो भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका कर्मी के तौर पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, श्याम राव अपने दो साथियों के साथ मरोदा स्थित ससुराल से खुर्शीपार स्थित घर लौट रहे थे, तभी सेंट्रल एवेन्यू के पास हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में श्याम राव सड़क पर गिर गए और हाईवा उन्हें करीब 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news