Wednesday, February 25, 2026

हाड़ कंपा देने वाली ठंड,दिल्ली-बिहार-यूपी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश शीतलहर-कोहरे की चपेट में

दिल्ली : देश के आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों में भीषण ठण्ड और कोहरे की चादर कई इलाको में देखी जा सकती है। अचानक मौसम में आये बदलाव से ठण्ड और कोहरे का नया रिकॉर्ड बन रहा है।

पहाड़ी राज्यों में तो हप्ते भर से सूर्यदेव के दर्शन ही नहीं हुए है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिनों के लिए उत्तर पश्चिम भारत समेत कई मैदानी राज्यों में भीषण शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने का अंदेशा जाहिर किया है।

उसने कई इलाको में मौसम की स्थिति की भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक “अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। 

उत्तर पश्चिमी भारत पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में इस महीने बारिश होने का अनुमान है और इसके सामान्य से कम रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 

उसके मुताबिक कई इलाको में तापमान सामान्य से कम हो जाएगा। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे चला जाएगा। उसके मुताबिक कई इलाकों में सामान्य के साथ न्यूनतम तापमान रहने से शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग ने  कहा है, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों और उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्व मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों से जारी भीषण शीतलहर में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। दिल्ली में कई इलाको में घने कोहरे की वजह से लोगो को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते है कि दिल्ली में नए साल पर थोड़ी राहत के बाद शीतलहर की स्थिति पुनः लौट आई है। दो दिनों से लोग हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस कर रहे हैं। ठंड से बचने के लिए सड़कों के किनारे अलाव के चारों ओर लोगो का जमावड़ा देखकर दिल्ली की ठण्ड की बेकाबू स्तिथि नजर आती है। यही हाल कोलकाता का भी है। शीत लहर और कोहरे की स्थिति के कारण कोलकाता में भी सोमवार से कई इलाकों में दृश्यता कम दर्ज हो रही है।  

मौसम विभाग ने यूपी के 36 जिलों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट जारी किया है। उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में शीतलहर और बहुत घने कोहरे की स्थिति निर्मित हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गोरखपुर सहित कई जिलों में तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। 

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

NV Casino Magyarország

NV Casino Magyarország

NV Casino Magyarország

NV Casino Magyarország

Related news