Sunday, July 19, 2026

एक ही घर में पांच लोगों के शव मिले, घटना से सनसनी

रायपुर। राजधानी के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह मामला टिकरापारा थाने की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में साजिद अली, 50 (पति), राबिया (पत्नी), इरशाद अली, 19 (बेटा), शाहिदा बेगम, 17(बेटी) और
इरशाबा परवीन, 16 (बेटी) आदि शामिल हैं।
एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक रूप से जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। एक ही मकान में पांच लोगों की लाश मिलने की सूचना से लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर टिकरापारा थाना पुलिस पहुंची। पूरे घर को सील कर मामले की जांच कर रही है। घटना की जांच करने के लिये फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को भी बुलाया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मृतकों में साजिद अली 50, का शव फंदे से लटका मिला है। उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली 19, पुत्री शाहिदा 17 और इरशाबा बेगम 16 का शव एक कमरे में मिला। यह आशंका जताई जा रही है कि उक्त चार लोगों ने जहर खाकर जान दी होगी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
इस मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि घटना संजय नगर के मदनी चौक की है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। वे यहां पर किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार ने मौत को गले क्यों लगाया? इसकी भी जांच की जा रही है। एफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों की विवेचना की जा रही है। यह परिवार आठ महीने पहले ही सैयद जहीर के मकान में किराये पर रह रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक, कल शाम से घर का दरवाजा नहीं खुला था। जब लोगों को शक हुआ, तो वहां जाकर देखा तो घर के एक कमरे में पांच लोगों की लाश पड़ी थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। यह परिवार शीतला मंदिर के पास मतपुर का निवासी था।
साजिद अली मौदहापारा में बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार पर कुछ लोन था, जिसकी वसूली के लिए रिकवरी कर्मचारी अक्सर घर पर आया करते थे। ऐसे में आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी में विवाद होते रहता था।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news