Sunday, July 19, 2026

भाजपा सरकार बताये शराब की ओवर रेटिंग की जांच कब होगी: कांग्रेस

रायपुर। भाजपा सरकार बताये शराब के ओवर रेटिंग की जांच कब होगी। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश में शराब धड़ल्ले से ओवर रेट में बेची जा रही है। इस पूरे खेल को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। शराब की ओवर रेटिंग सरकार में बैठे हुए लोग करा रहे है। हर ब्रांड की शराब में 60 से 80 रू. तक प्रति बोतल वसूला जा रहा था। शराब के काऊंटर में बैठे लोग दावा कर रहे है कि शराब का पैसा ऊपर तक जा रहा था। यह मामला मीडिया में आया और जनता ने विरोध किया तब जाकर कुछ अधिकारियों को सस्पेंड करने की कार्यवाही की गयी। सरकार इस मामले की जांच की ईडी से कब करायेगी यह सुनियोजित घोटाला है। इसमें पूरी सरकार शामिल है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेबदृ वर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठित शराब घोटाला चल रहा। हजारो करोड़ रूपये की वसूली हो रही है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी तब पता चलेगा कितने बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि भाजपा के सरकार में शराब घोटाला हुआ है ईडी, सीबीआई जांच करने से क्यों घबरा रही है?

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार नकली मिलावटी और अवैध शराब को बिकवा रही है। रायगढ़ में नकली शराब की बाटलिंग हो रही थी। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में नकली होलो ग्राम वाली शराब पकड़ाये। राजनांदगांव अवैध शराब का केन्द्र बन गया है। बलरामपुर के सरकारी शराब दुकान में बियर के बोतल में गंदा पानी मिला, जगदलपुर में दर्जनों पेटी अवैध शराब पकड़ाई, मध्यप्रदेश से जगदलपुर तक कई जिलों की सीमा पार कर अवैध शराब की निर्बाध सप्लाई बिना सत्ता के संरक्षण के संभव नहीं है। सरकारी शराब दुकानों में दो गल्ले चल रहे है। बलरामपुर के सरकारी शराब दुकान में जो बियर की बोतल में गंदा पानी निकल रहा है और ऐसे मिलावटी शराब से जो वसूली हो रही है उसका पैसा किस गल्ले में जा रहा है? नकली और मिलावटी शराब का सरगना कौन है? शराब की काली कमाई में किस-किस की हिस्सेदारी है, छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वर्मा ने कहा कि 5 सालो तक विपक्ष में रहकर शराबबंदी की बड़ी-बड़ी बात करने वाली भाजपा सरकार में आने के बाद शराब की काली कमाई में लग गई है। विपक्ष में रहकर शराब को लेकर तत्कालीन सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाली भाजपा की सरकार प्रदेश में शराब की खपत बढ़ाने की प्रयास में रोज नए प्रयोग कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news