Saturday, November 15, 2025

भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शनिवार को पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई इन चुनावों के लिए पार्टी के सह-प्रभारी होंगे।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है। प्रधान को पिछले साल उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव समेत अतीत में भी कई चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है। उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा ने बड़े अंतर से अपनी जीत बरकरार रखी थी।

पार्टी के पूर्व महासचिव प्रधान ने 2013 में कर्नाटक, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड विधानसभा चुनावों में भी अहम भूमिका निभाई थी।
वह 2015 और 2018 में क्रमश: असम और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा के प्रभारी थे। पार्टी की उनसे अपेक्षा रहेगी कि वह एक कुशल नेता के रूप में राज्य में संगठन को संगठित करें और स्थानीय इकाई में आंतरिक समस्याओं को दूर करें, ताकि इस महत्वपूर्ण दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के अधिकतम प्रयास कर सके।

कर्नाटक एकमात्र दक्षिणी राज्य है, जहां भाजपा की सरकार है। पार्टी ने जुलाई 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के स्थान पर बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाकर नेतृत्व में परिवर्तन किया था। भले ही येदियुरप्पा सत्ता में नहीं हैं, लेकिन उनके कद और बोम्मई के अपेक्षाकृत कम सुर्खियों में रहने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री का प्रभाव अब भी व्याप्त है। उन्हें हाल में पार्टी के शीर्ष संगठन निकाय-संसदीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया था।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news