राज्य शासन ने बीजापुर और नारायणपुर उप जेलों के उन्नयन को मंजूरी देते हुए दोनों जेलों को जिला जेल के समकक्ष अधिसूचित कर दिया है। जेल विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस अपग्रेडेशन से जेलों में बंदियों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा और बंदी क्षमता में भी बढ़ोतरी की जाएगी। डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिला जेल के रूप में उन्नयन के बाद बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सुधारात्मक कार्यक्रम, कौशल विकास, परिजनों के लिए सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। इसके साथ ही जेलों के बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा जोखिम को कम करने में भी मदद मिलेगी।
Related news

