Tuesday, July 14, 2026

भीख मांगने वाली नाबालिग से तीन बार दुष्कर्म

रायगढ़। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के निर्माणाधीन भवन में अपनी मां के साथ भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासियों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दरोगापारा स्थित महिला थाना के पास जिला कांग्रेस कमेटी का निर्माणाधीन कार्यालय लंबे समय से अधूरा पड़ा है। यहां कचरा बीनने और भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले लोग रहते हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले अपनी मां के साथ रहने वाली एक नाबालिग को आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासियों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली पीड़िता के साथ आरोपी पहले भी दो बार दुष्कर्म कर चुका था। दो दिन पहले जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मामला सामने आया। पीड़िता ने हाथ की अंगुलियों के इशारे से बताया कि आरोपी उसके साथ तीन बार गलत काम कर चुका है।आरोपी को भेजा गया जेल
पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी 38, निवासी दरोगापारा, बुढ़माई मंदिर के पास, के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news