Tuesday, June 30, 2026

भरत सिंह हत्याकांड, दोषियों पर कार्रवाई तक जारी रहेगा आंदोलन: करणी सेना

कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत सोमवार को बैकुंठपुर पहुंचे। उन्होंने मृतक भरत सिंह की तेरहवीं पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर समेत संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग मौजूद रहे। डॉ. राज शेखावत ने मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने CBI जांच या उच्च स्तरीय SIT जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के साथ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को नौगई में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मामले में सामने आए अन्य लोगों पर भी कार्रवाई जरूरी है। गौरतलब है कि 16 जून की रात फॉर्च्यूनर वाहन में आग लगाए जाने की घटना में भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह, नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। करणी सेना ने पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news