Thursday, August 27, 2026

सीमेंट संयंत्र में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी, जालसाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्री सीमेंट संयंत्र में नौकरी लगाने के नाम पर करता था बेरोजगारों से ठगी, आरोपी द्वारा प्रार्थी को अपने झांसे में लेकर ₹30,000 रू की किया था ठगी

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – पुलिस ने सीमेंट संयंत्र में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लोगों से ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी ज्ञानेश्वर प्रसाद घृतलहरे के द्वारा श्री सीमेंट संयंत्र में प्रार्थी अशोक साहू के पुत्र धर्मेन्द्र साहू को नौकरी लगवाने के नाम पर ₹30000 लियागया है ।

नौकरी नही लगने की स्थिति में दिये गये रकम में से ₹5000 को वापस किया है । शेष रकम ₹25,000 को वापस न कर, प्रार्थी के साथ तथा अन्य दो लोग़ो के साथ भी 30-30 हज़ार रु का नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधडी करने की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

जिले में थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र 1045/2022 धारा 420 भादवि के आरोपी ज्ञानेश्वर प्रसाद घृतलहरे को रिमाण्ड पेश कर जेल भेजा गया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Related news