Sunday, September 13, 2026

राजधानी में बैसाखी की धूम। ……..

0 पंजाबी सनातन सभा महिला यूथ विंग नें बैसाखी का त्योहार

0 कई रंगारंग प्रस्तुति

0 श्रीमती मीनू चंगा अध्यक्ष और श्रीमती अर्चना डोंगर ने कार्यक्रम का आरम्भ सबको बैशाखी की बधाई दी

पंजाबी सनातन सभा महिला यूथ विंग नें बैसाखी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।
हॉल की सजावट पंजाब के गाँव की तरह की गई थी जो बहुत ही लुभावनी थी।
श्रीमती मीनू चंगा अध्यक्ष और मेंटॉर श्रीमती अर्चना डोंगर ने कार्यक्रम का आरम्भ सबको बैशाखी की बधाई दे कर किया ।
कई रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गईं।


सबसे पहले पंजाबी समूह गान से समा बांधा गया फिर मोनो ऐक्ट नें सबको हंसाया।
पंजाबी समूह नृत्य नें सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
“ नए दौर की ओर “ नाटक ने महफ़िल का रुख़ एक अलग दिशा में मोड़ा ही था की श्रीमती पूजा अपनी एक कप चाय मोनो ऐक्ट ले कर आईं और सबको खूब हंसाया।
पंजाबियों का उत्सव हो और गिद्दा ना हो , हो ही नहीं सकता , जैसे जैसे गिद्दा आगे बढ़ा पूरा हॉल बैसाखी के रंग में रंग गया ।
महिलाओं के लिए कई आकर्षक गेम्ज़ भी रखे गए थे । विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए जो समिति के मेम्बर ने स्पॉन्सर किए थे ।


सभी उपस्थित महिलाओं को गिफ़्ट दिए गए वो भी समाज के द्वारा स्पॉन्सर् किए गए थे।
श्रीमती नीलिमा सेठी लकी ड्रॉ की विजेता रहीं वहीं श्रीमती शिवानी बहल बैसाखी क्वीन बनीं।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती मीनू चंगा ( अध्यक्ष) , श्रीमती अर्चना डोंगर ( मेंटॉर) और समिति के सभी सदस्यों जैसे श्रीमती सौम्या, श्रीमती पूनम, विभूति,श्रीमती पूजा और सभी सम्मानित सदस्यों नें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news