Tuesday, August 25, 2026

पुलिस टीम पर हमला, जमीन विवाद सुलझाने पहुंची टीम के दो जवान घायल; 4 आरोपी गिरफ्तार

Indore के कनाड़िया थाना क्षेत्र की डायमंड कॉलोनी में जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में दो आरक्षक विजयपाल सिकरवार और आशीष शर्मा घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए Indore Police के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और पुलिसकर्मियों से मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों मोहसिन मुश्ताक अली, मोहम्मद अफजल शेख, दर्शन राधेश्याम और चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच आगे जारी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news