Wednesday, February 25, 2026

छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, आयोग की प्रेस कांफ्रेंस

नयी दिल्ली 9 अक्टूबर 2023। चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गयी है। आज छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान व मिजोरम में चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को खत्म होगा। पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
40 सीटों वाले मिजोरम में भी इस साल के अंत में चुनाव होना है. मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर 2023 को खत्म होने वाला है.

तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है. 119 सीटों वाले तेलंगाना में दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे और तेलंगाना राष्ट्र समिति ने राज्य में सरकार बनाई थी.
राजस्थान में विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है. राज्य की 200 सीटों पर नवंबर 2023 में मतदान हो सकता है.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो इस साल के अंत में चुनाव होने की उम्मीद है. एमपी की सभी 230 सीटों पर नवंबर 2023 में या उससे पहले चुनाव कराने का ऐलान हो सकता है. राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को समाप्त होने वाला है.

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

NV Casino Magyarország

NV Casino Magyarország

NV Casino Magyarország

NV Casino Magyarország

Related news