Thursday, June 5, 2025

अमित शाह जारी करेंगे भाजपा का घोषणा पत्र


भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। दो शीर्ष दल भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी रण में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। वहीं अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश भाजपा के लिए घोषणा पत्र जारी करेंगे।

गृहमंत्री 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। चुनाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री हर संभाग की बैठक करेंगे। साथ ही बड़े पदाधिकारी के साथ रणनीति बनाएंगे। बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में वचन पत्र के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया था। इस वचन पत्र में कांग्रेस ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।

युवाओं के लिए जहां सरकारी भर्ती का कानून, 2.00 लाख सरकारी पद भरने, प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-चार नए पद निर्मित करने जैसे कई वादे किये हैं। वहीं महिलाओं के लिए भी बेटियों के विवाह की नई योजना प्रारंभ करने और 1 लाख 1 हजार रुपए की सहायता देने का वादा अपने वचन पत्र के जरिये मध्य प्रदेश की जनता से किया है।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं। कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा ने 2 सीट विदिशा और गुना को होल्ड किया है। सूची जारी करने के बाद दोनों शीर्ष दलों के नेताओं में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी है। कई बड़े नेता अपनी पार्टी छोडक़र दूसरे दलों का दामन थाम चुके हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news