Tuesday, July 14, 2026

दुर्ग में जल संकट गांवों के कुओं और बोरवेल का होगा वैज्ञानिक सर्वे

दुर्ग जिले में भीषण गर्मी और लगातार घटते भूजल स्तर को देखते हुए अब गांवों के कुओं और बोरवेल की जल स्थिति का वैज्ञानिक सर्वे किया जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 25 मई से 15 जून तक सभी ग्राम पंचायतों में “जलदूत” मोबाइल एप के माध्यम से विशेष प्री-मानसून भूजल सर्वे अभियान संचालित होगा। अभियान के तहत चयनित कुओं और बोरवेल में पानी की गहराई मापकर उसका डिजिटल डेटा ऑनलाइन एप में दर्ज किया जाएगा। सर्वे में सूखे कुएं को भी शामिल किया जाएगा और सभी मापन वैज्ञानिक और एकरूप तरीके से किए जाएंगे। जलदूत एप से एकत्र आंकड़ों के आधार पर भविष्य में जल संरक्षण संरचनाओं की योजना, वर्षा जल संचयन कार्यों की प्राथमिकता और जल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान में सहायता मिलेगी। 

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news