Thursday, August 13, 2026

बालाघाट में एम्बुलेंस पलटने से लगी, चालक की मौत

मध्य प्रदेश के बालाघाट में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां परसवाड़ा-मंडला रोड पर ग्राम खरा के पास एक एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वाहन पूरी तरह आग का गोला बन गया और एम्बुलेंस चालक माइकल अन्ना (56), निवासी नागपुर, वाहन के अंदर ही फंस गया, जिससे उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चालक मरीज को छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चालक की जान जा चुकी थी। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news