Monday, May 25, 2026

अजय चंद्राकर ने टीएस सिंहदेव को कांग्रेस छोड़ने की दी नसीहत

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जारी सियासी खींचतान के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को कांग्रेस छोड़ने की नसीहत दी है। अजय चंद्राकर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस में “अपमान की पराकाष्ठा” हो चुकी है और सिंहदेव को अब स्वयं निर्णय लेना चाहिए कि वे पार्टी में रहकर अपमान सहते हैं या अपने गौरव और परंपराओं के साथ आगे बढ़ते हैं। वहीं, झीरम घाटी नक्सली हमले के 13 साल पूरे होने पर भी चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए और कहा कि समय आने पर कई तथ्य सामने आएंगे, जिससे पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो जाएगा। इसके साथ ही पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के खनिज संसाधनों को लेकर दिए गए बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया और कहा कि जब सरकार में थे तब इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, लेकिन सत्ता से बाहर आने के बाद ऐसे बयान दिए जा रहे हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news