Friday, May 29, 2026

परिवार में 5 लोगों की मौत के बाद अब उलटी दस्त का प्रकोप, कई अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बिहरपुरवा गांव से बेहद दुखद स्थिति सामने आई है, जहां हाल ही में हुए दिल दहला देने वाले कुआं हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों पर एक और संकट टूट पड़ा है। अपनों को खोने के गम और लगातार मानसिक तनाव के कारण मृतकों के परिवार के आधा दर्जन से अधिक सदस्य अचानक बीमार हो गए हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कई दिनों से परिजन ठीक से खाना नहीं खा पा रहे थे और लगातार उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके बाद सभी को अजयगढ़ शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में 24 घंटे के लिए मेडिकल टीम तैनात कर दी है, जो मरीजों का प्राथमिक उपचार कर रही है और गंभीर मामलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में जुटी हुई है और स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news