Friday, September 4, 2026

हाईहोल्टेज ड्रामा के बाद 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती को उतारा

रायपुर। शंकर नगर इलाके में बुधवार सुबह एक युवती सड़क किनारे लगे करीब 35 फीट ऊंचाई वाले बड़े होर्डिंग पर चढ़ गई और पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम करीब 40 मिनट तक उससे नीचे उतरने के लिए समझाती रही लेकिन जब वह नही मानी तो स्थानीय लोगों की मदद और एहतियात के तौर पर नीचे बड़ी सुरक्षा जाली बिछाकर उसे सुरक्षित उतारा गया। खम्हारडीह पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती आखिर होर्डिंग पर क्यों चढ़ी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकर नगर स्थित खम्हारडीह थाना क्षेत्र में स्थित 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर एक युवती के चढ़कर उसके ऊपर बैठने की सूचना स्थानीय लोगों की मदद से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लंबी सीढ़ी लगाई गई। वहीं एहतियात के तौर पर नीचे बड़ी सुरक्षा जाली भी बिछाई गई। स्थिति बिगडऩे न पाए, इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। 40 मिनट की काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि उसने किसी तरह की परेशानी या विवाद से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news