Thursday, February 19, 2026

कांग्रेस विधायक के बाद अब इस संसदीय सचिव के घर ED की रेड, कार्रवाई लगातार जारी


रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई जारी है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के अलावा संसदीय सचिव व बिलायगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के ठिकानों पर भी ED ने छापा मारा है। मुख्यमंत्री ने अपने प्रेस कान्फ्रेस के दौरान इस बात की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि छापे का आधार कोल ट्रांसपोर्टेशन में हुई अवैध उगाही से जुड़ा है।

कोल मामले में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Guide to fortunica casino

Related news