Tuesday, May 26, 2026

खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त उर्वरक, अफवाहों से बचें किसान

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आगामी खरीफ सीजन के लिए जिले की सहकारी समितियों में उर्वरक एवं बीजों का पर्याप्त भंडारण किया गया है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल उर्वरक एवं बीजों का उठाव करें।
जिले को खरीफ 2026 के लिए यूरिया 34800, डीएपी 19000, पोटाश 4300, एसएसपी 5100 तथा एनपीके 12500 मीट्रिक टन सहित कुल 75700 मीट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके विरुद्ध अब तक यूरिया 14255, डीएपी 5083, पोटाश 1751, एसएसपी 2534 तथा एनपीके 4661 मीट्रिक टन कुल 28284 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण समितियों में किया जा चुका है। अब तक जिले में यूरिया 3638, डीएपी 1261, पोटाश 431, एसएसपी 611 तथा एनपीके 1563 मीट्रिक टन कुल 7504 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण कृषकों को किया जा चुका है। उर्वरक भंडारण एवं वितरण का कार्य सतत रूप से जारी है। इसी प्रकार जिले की समितियों में 17252 क्विंटल धान का बीज भी उपलब्ध है।
जिले की सभी समितियों में उर्वरक-बीजों की पर्याप्त उपलब्धता है और उठाव के अनुसार पुन: आगामी भंडारण भी किया जाएगा। विभाग ने किसानों से यूरिया तथा डीएपी के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग करने की भी अपील की है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news