Sunday, May 17, 2026

वोटर आईडी देने के बहाने आप के जिलाध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी

बीजापुर। बीजापुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को गिरफ्तार किया है। उसने वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह मामला कोतवाली थाने की है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी सतीश मंडावी ने उसे वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने अटल आवास स्थित अपने आवास पर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इस घटना के बाद पीड़िता सखी सेंटर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने सखी सेंटर के माध्यम से थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी सतीश माड़वी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म के सबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली बीजापुर ने आरोपी सतीश माड़वी के खिलाफ धारा 64(1), 64(2)(f), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जांच के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद आरोपी सतीश माड़वी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर कोर्ट में पेश किया गया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news