Tuesday, July 21, 2026

नमस्ते दिवस पर कोलकाता में आयोजित विशेष कार्यक्रम का रायपुर नगर निगम में लाइव प्रसारण किया गया

रायपुर। मंगलवार को नमस्ते दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोलकाता में रखे गये विशेष कार्यकम का रायपुर नगर निगम मुख्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी उपस्थितजनों ने देखा। कार्यक्रम की शुरूआत गणमान्य अतिथियों के अभिनंदन से हुई। इसमें केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री विरेन्द्र कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेंद्रु अधिकारी ने कार्यकम में समाज के सभी वर्गो तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं पर लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होने सामाजिक समावेशन और मानवीय गरिमा को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासो की सराहना की। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने समावेशी विकास एवं सामाजिक कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
इस संदर्भ में नमस्ते दिवस पर नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन के सामान्य सभा सभागार में हुए आयोजन में रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि सफाई मित्रों की सुरक्षा एवं सम्मान हमारा दायित्व है। महापौर ने सफाई मित्रों से अपील की है कि जोखिम के कार्यों को सफाई मित्र ना करें एवं अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें एवं यह स्मरण रखें कि उनके पीछे उनके परिवारजन भी है और उनका दायित्व भी है। महापौर ने कहा कि सफाई मित्रों को फील्ड पर कार्य करने के पूर्व निर्धारित मानको के सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराये जाये। ताकि उनको कार्यों में कोई जोखिम ना रहे। सफाई मित्र भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने का निजी दायित्व पूर्ण करें एवं अधिकारीगण उन्हें सुरक्षात्मक वातावरण एवं उपकरण उपलब्ध करवायें एवं सुरक्षित वातावरण में सफाई मित्रगण कार्य करें।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news