Monday, February 23, 2026

अटल जयंती पर कवि सम्मेलन व संगोष्ठी कल

रायपुर। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपाई की 101वीं जयंती के अवसर पर में भारत हूँ फाउंडेशन द्वारा 25 दिसंबर को एटीएम (अटल चौक) अवंती विहार, में सांय 5 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक कैलाश रारा एवं प्रमुख सलाहकार राजकुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा : भारत रत्न अटल बिहारी बाजपाई पर संगोष्ठी भी आयोजित की गयी है जिसमें प्रमुख वक्ता वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, इतिहासविद आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्रा एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जैन शामिल होंगे।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news