Wednesday, July 1, 2026

कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

कोरबा शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। दुकान से आग की लपटें और धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बाजार की अधिकांश दुकानें बंद थीं। देर रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद पुलिस, दमकल विभाग और दुकान संचालक को सूचना दी गई। आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि आग समय रहते बुझ गई और आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुकान संचालक के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news