Wednesday, March 4, 2026

जामुल के खंडहर में बच्ची मिली

दुर्ग। जामुल के अयोध्या नगर में खंडहर में नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने बिल्डिंग में बच्ची के रोने की आवाज सुनी और जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि सीढ़ियों के पास बच्ची रो रही थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंची जामुल थाना पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और लावारिस बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news