बालाघाट के लालबर्रा थाना क्षेत्र में रेत माफिया की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कामथी इलाके में अवैध रेत खनन और परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे पुलिस आरक्षक राजेश्वर रहांगडाले पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। जानकारी के अनुसार, लालबर्रा थाने में पदस्थ आरक्षक सुनील और राजेश्वर मौके पर पहुंचे थे और कार्रवाई के दौरान जैसे ही वीडियो बनाना शुरू किया गया, तभी ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर वाहन आरक्षक पर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल आरक्षक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें गोंदिया रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी ललित शाक्यवार और एसपी आदित्य मिश्रा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
Related news

